घर नहीं बुलाने पर दीदी-जीजा ने पीटा

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में रहने वाले युवक के साथ त्योहारों पर घर नहीं बुलाने को लेकर उसकी बहन और जीजा ने मारपीट की। युवक की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस ने मुताबिक जयसिंहपुरा में रहने वाले फरियादी दुर्गेश पिता लक्ष्मण माली (33) ने रिपोर्ट में बताया कि 2 अक्टूबर को नानाखेड़ा में रहने वाली उसकी छोटी बहन ज्योति और जीजा हरीश उर्फ हरि माली उसके घर आए। दोनों ने पर्व-त्योहार पर घर नहीं बुलाने को लेकर विवाद करते हुए डंडे से मारपीट की। इसमें दुर्गेश घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले मेें महाकाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









