नलों से आ रहा है मटमैला पानी

यशवंत सागर डेम के तीन गेट खुलने से मिट्टी वाले पानी की आवक बढ़ी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गंभीर डेम फुल है लेकिन जनता को दो दिन में पानी मिल रहा है। वो भी मटमैला। मिट्टी मिले पानी के कारण घरों में पेयजल के साथ ही अंदरुनी लाइन चोक होने की समस्या भी बढ़ रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से शहर में हो रही जल सप्लाई में गंदा पानी नलों में आ रहा है।
पानी में गंदगी इतनी है कि पानी भरकर रखे बर्तन में कुछ घंटों के नीचे मिट्टी की परत दिखाई देने लगती है। पीने के योग्य यह पानी है ही नहीं, लेकिन अब इससे दूसरी समस्या भी बढऩे लगी है। गंदे पानी की वजह से घरों में पानी की टंकी मेें मिट्टी (गाद) जम रही है और वो घर की अंदरूनी पाइप लाइन भी जाम कर रही है। शहर के उदयन मार्ग, शिप्रा बिहार, नागझिरी, इंदिरा नगर, मोहन नगर, बहादुर गंज आदि क्षेत्रों से गंदे पानी सप्लाई की जानकारी सामने आई है।
यहां करें शिकायत
9406510160-फिल्टर प्लांट शिकायत शाखा
311 एप- इस एप को मोबाइल पर डाउनलोड कर नगर पालिका संबंधी किसी भी शाखा की शिकायत की जा सकती है।
181- सीएम हेल्पलाइन
इंदौर से आ रहा मटमैला पानी
सूत्रों के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से अधिक बारिश के कारण इंदौर के यशवंत सागर के तीन डेम लगातार खुले हैं। जिससे निकला मिट्टी युक्त पानी गंभीर डेम पहुंच रहा है। हालांकि इसमें मिट्टी की मात्रा अधिक होने से फिल्टर प्लांट तक गंदा पानी पहुंच रहा है। जो लाख कोशिशों के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है।
फिल्टर प्लांट पर गंदा पानी साफ करने की पूरी प्रोसेस अपनाई जा रही है। जल सप्लाई के वक्त संबंधित इलाकों में जाकर पानी की क्वालिटी भी चैक कर रहे हैं और जहां से शिकायतें मिल रही है वहां समस्या का समाधान किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में भी गंदे पानी की समस्या हो वे शिकायत जरूर करें, ताकि सुधार किया जा सके।
-दिलीप नौधाने, सहायक यंत्री फिल्टर प्लांट इंचार्ज










