Advertisement

कट मारने की बात पर विवाद, फिर युवक को चाकू मार दिए, इंदौर रैफर

अंगारेश्वर से दर्शन कर लौट रहा था, सांदीपनि चौराहे की घटना

Advertisement

उज्जैन। अंगारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे युवक को कार सवार युवकों ने सांदीपनि चौराहे पर कट मार दिया जिसके चलते उनके बीच विवाद हो गया। यह इतना बढ़ा की कार सवार युवकों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे तुरंत चरक अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया गया।

28 वर्षीय घायल का नाम जयसिंह पिता करण सिंह उमठ निवासी ऋषिनगर है। उसके दोस्त राहुल पटेल ने बताया वह भगवान अंगारेश्वर के दर्शन कर घर लौट रहा था। करीब १०.३० बजे वह जैसे ही सांदीपनि चौराहा पहुंचा तभी नशे में धुत कार सवार दो युवकों और एक युवती ने उसे कट मार दिया। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया।

Advertisement

देखते ही देखते विवाद बढ़ा तो दोनों कार सवार युवकों ने जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया जो उसे दिल के करीब लगा जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत चरक अस्पताल ले जाया गया जहां से इंदौर रैफर कर दिया गया। मामले में माधवनगर पुलिस के जांच अधिकारी सियाराम भदौरिया का कहना है कि फिलहाल घायल के बयान लिए जा हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें