Advertisement

इतनी पी ली शराब कि दो लोगों की जान चली गई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अधिक शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला माकड़ौन गांव के पेंतिसिया का है। यहां के निवासी ३५ वर्षीय कैलाश नाथ पिता हीरालाल को अधिक शराब पीने के बाद चरक भवन में भर्ती कराया गया था। बीती रात उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शराब पीने का दूसरा मामला महाकाल थाने के मोहनपुरा से आया है। यहां के निवासी ४५ वर्षीय विनोद पिता लक्ष्मीनारायण की लाश घर से थोड़ी दूर संदिग्ध हालत में मिली है। वह लकड़ी काटने का काम करता था और शराब का आदी था। आशंका है कि विनोद की मृत्यु शराब की वजह से हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सांप के डसने से अधेड़ की मौत
उज्जैन। जिले के बिछड़ौद में एक अधेड़ व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई।४५ वर्षीय भोपाल पिता सोनाजी के सीधे हाथ की मिडिल फिंगर में सांप डसा था। परिजन उसे उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाए था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में पीएम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review