जहर खाने से ड्राइवर की तीसरे दिन मौत

उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के कारण एक कार ड्राइवर की तीसरे दिन शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक योगेंद्र पिता कैलाश बाघेला (२७) निवासी कड़छेली थाना नरवर ने बुधवार सुबह जहर खाकर पत्नी को फोन पर जानकार दी। इसके बाद परिजन उसे ढूृंढते रहे। योगेंद्र डेढ़ घंटे बाद देवास रोड पर एमआईटी कॉलेज के पास पेट्रोल पंप पर अचेत अवस्था में कार में मिला था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
निजी अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह ३ बजे मौत हो गई। योगेंद्र खुद की कार टैक्सी के रूप मेें चलाता है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से घर वाले भी चकित हैं। वे किसी भी विवाद आदि से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।
Advertisement









