Advertisement

बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला के कनफूल ठगे, तलाश जारी…

ग्वालियर। ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में तीन शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके कानों से करीब पौने तोला (7.5 ग्राम) सोने के कनफूल ठग लिए। आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार फरियादिया जमुना देवी पाल (60), पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह पाल, निवासी खुर्जे वाला मोहल्ला, दौलतगंज, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर से पूजा के लिए रूई की बत्ती खरीदने छापाखाना क्षेत्र स्थित दुकान पर गई थीं। सामान खरीदने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं।

पीडि़ता ने बताया कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं, तभी एक महिला, एक युवक और एक पुरुष उनके पीछे-पीछे चलने लगे। तीनों ने सहज अंदाज में उनसे बातचीत शुरू की और पूछा, अम्मा, कहां जा रही हो? महिला ने बताया कि वह खुर्जे वाले मोहल्ले स्थित अपने घर जा रही हैं। इसके बाद तीनों लगातार उनके साथ चलते रहे और बातचीत करते रहे।

Advertisement

जब बुजुर्ग महिला कृष्णा ज्वेलर्स के सामने पहुंचीं, तब आरोपियों ने उन्हें बातों में इस तरह उलझा लिया कि वह भ्रमित हो गईं। पीडि़ता के अनुसार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनका दिमाग सुन्न हो गया है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी दौरान उन्हें वहां बनी पटिया पर बैठा दिया गया। उनके साथ आई महिला भी उनके पास बैठ गई, जबकि युवक और दूसरा व्यक्ति आसपास खड़े रहे। तीनों उनके कनफूल लेकर फरार हो गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें