जलकर की वसूली राशि में 24 लाख से ज्यादा का गबन

उज्जैन। नगर पालिका महिदपुर में 24 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले में सोमवार को महिदपुर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। महिदपुर पुलिस ने बताया कि मामला 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच का है।

Advertisement
इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी प्रकाश पिता कचरूलाल चौधरी निवासी धोबी बाखल (महिदपुर) ने जलकर वसूली की राशि करीब 24 लाख 47806 रुपए नपा में जमा नहीं करते हुए उसमें गबन कर दिया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
सोमवार को फरियादी राकेश पिता कैलाशचंद्र कैथवास (41) निवासी खेड़ापति हनुमान मंदिर, गणेश तलाई रोड, खंडवा हालमुकाम नगरपालिका महिदपुर की शिकायत पर महिदपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement









