छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर

छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG और CRPF के 500-600 जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है।DIG कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है।DIG ने बताया कि मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान शवों को लेकर जंगल से लौट रहे हैं।

वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें सिर्फ मार्च में ही 10 के भीतर 49 नक्सली मारे गए हैं।

Related Articles