Advertisement

मध्यप्रदेश में सरकारी बसों का वनवास खत्म

सीएम ने तैयारियों का किया निरीक्षण गडकरी व मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 साल बाद फिर से सरकारी बसें दौडऩे जा रही हैं। आज से इसकी शुरुआत होने जा रही है। शुक्रवार से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके जरिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीएचईएल दशहरा मैदान, भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए मंच, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

इन 7 शहरों से शुरू होगी बस सेवा
शुरुआती चरण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड को शामिल किया गया है। इन शहरों के लिए कुल 351 बसें रवाना होंगी।

उज्जैन आएंगी 28 बसें

Advertisement

देवास से उज्जैन-11 बसें
(वाया नरवर)

देवास से मंदसौर – 1 बस
(वाया उज्जैन, नागदा, जावरा)

भोपाल से उज्जैन- 4 बसे
(वाया सीहोर, देवास)

इंदौर से उज्जैन- 4 बसें
(वाया सांवेर)

ओंकारेश्वर से उज्जैन- 7 बसें
(वाया सांवेर)

बुरहानपुर से उज्जैन- 1 बस
(वाया सांवेर)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें