Wednesday, May 31, 2023
HomeरिलेशनशिपFather’s Day 2020 :क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जानें क्या है...

Father’s Day 2020 :क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जानें क्या है इतिहास

फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। दुनिया भर के अलग- अलग देशों में फादर्स डे को अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को है। बता दें कि इसे आधिकारिक रूप से पहली बार 19 जून 1910 को मनाया गया था। एक व्यक्ति को कुशल और सफल बनाने में उसके पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है। पिता के अथक परिश्रम और प्रयासों के बाद परिवार का पालन-पोषण होता है। इसलिए इस दिन का बहुत महत्व है।

आइए जानते हैं फादर्स डे का क्या महत्व और इतिहास क्या है-

फादर्स का इतिहास: फादर्स डे की प्रेरणा उन्हें 1909 में शुरू हुए मदर्स डे से मिली। 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने 1966 में पहली बार इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पहली बार इस दिन को नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया।फादर्स डे पर एक दूसरी कहानी भी प्रचलित है। इसके अनुसार, सबसे पहले 5 जुलाई 1908 को वेस्ट वर्जीनिया के फेयरमोंट में फादर्स डे मनाया गया था। ग्रेस गोल्डन क्लेटन अनाथ थीं और उन्होंने इस दिन को खास महत्व दिलाने के लिए बहुत प्रयास किया।

फादर्स डे का महत्व: मां की तरह पिता का स्थान भी जीवन में बहुत ऊंचा होता है। पिता वह होता है जो अपनी सभी इच्छाओं को खत्म कर के अपने बच्चों और परिवार की इच्छाओं को पूरा करता है। धूप, बारिश, ठंड किसी भी चीज की परवाह ना कर काम करता है ताकि अपने बच्चों को सभी सुख-सुविधाएं दे पाएं। पिता अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अपने सपनों और ख्वाहिशों को भी भूल जाते हैं और सबकुछ करने को तैयार होते हैं। पिता का महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

फादर्स डे कैसे करें सेलिब्रेट:

1. पिता के लिए गिफ्ट ऑर्डर करें

2. पिता जी के साथ समय बिताएं

3. म्यूजिक सिस्टम गिफ्ट करें

4. हेल्थ इंश्योरेंस कवर करवाएं

5. मैसेज लिखा हुआ कार्ड गिफ्ट करें

6. उनके पसंद की किताबें दें

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!