पुणे का ‘राजा रघुवंशी’: शादी से पहले मंगेतर की हत्या, प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। यहां एक अमीर रियल एस्टेट कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे केतन विशाल अग्रवाल की उसकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने इस सोची-समझी हत्या को महज़ एक ‘हादसा’ साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी जांच ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

शाही शादी की चल रही थीं तैयारियां; ट्रिप के लिए बहाना
इस हत्याकांड के पीछे की पृष्ठभूमि और पारिवारिक स्थिति काफी रईस परिवारों से जुड़ी है:
-
करोड़पति परिवार: मृतक केतन अग्रवाल गहुंजे के रहने वाले थे और अपनी पारिवारिक रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर के पद पर थे। वहीं, आरोपी सिया गोयल पुणे के एक नामी मसाला किंग (बिजनेसमैन) की बेटी है।
Advertisement -
₹17 करोड़ का बजट: दोनों परिवारों की मर्जी से आगामी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में भव्य शादी होने वाली थी। तैयारियों के तहत मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन तक बुक हो चुके थे और शादी का अनुमानित बजट करीब ₹17 करोड़ रुपये था।
-
पासपोर्ट खोने का नाटक: शादी से पहले दोनों का बाली (इंडोनेशिया) घूमने जाने का प्लान था। टिकट और होटल बुकिंग भी हो चुकी थी, लेकिन सिया इस शादी और ट्रिप से बचना चाहती थी। उसने जानबूझकर अपना ‘पासपोर्ट खोने’ का बहाना बनाया और ट्रिप कैंसिल करवा दी।
Advertisement
साजिश का पहला प्रयास रहा नाकाम, पांच दिन बाद दोबारा वारदात
पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने दो बार जाल बुछाया था:
-
पहला प्रयास (14 जून): सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की पहली कोशिश की थी। उन्होंने वहां सांप का डर दिखाकर केतन को खाई में गिराने की चाल चली, लेकिन केतन किस्मत वाले रहे और उस दिन बच गए। सीधे स्वभाव के होने के कारण केतन को मंगेतर पर कोई शक नहीं हुआ।
-
दूसरा प्रयास (19 जून): पहली प्लानिंग फेल होने के बाद सिया ने दोबारा ट्रेकिंग का बहाना बनाया और प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर केतन को फिर से लोहागढ़ किले की ऊंची चोटी पर ले गई, जहां से उन्हें नीचे धकेल दिया गया।
हादसे की मनगढ़ंत कहानी और पुलिस के 5 बड़े खुलासे
पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, शुरुआत में इस मामले को महज एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन बारीकी से जांच करने पर सच सामने आ गया:
-
पैर फिसलने का दावा: 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे केतन किले की 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। रेस्क्यू टीम ने शव बरामद किया। मंगेतर सिया ने पुलिस को बयान दिया कि तेज हवाओं के बीच फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया था। पुलिस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) दर्ज की।
-
सीक्रेट रिलेशनशिप: जब पुलिस ने मृत्य की कड़ियों को जोड़ने के लिए सिया के फोन रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगाला, तो पता चला कि वह पुणे के कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के साथ गहरे प्रेम संबंध में थी। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
-
रास्ते का कांटा: सिया और चेतन को लगता था कि केतन उनके प्यार के बीच की सबसे बड़ी रुकावट है और उसे रास्ते से हटाकर वे केतन की संपत्ति और अपने सुनहरे भविष्य की योजना बना रहे थे।
-
बॉयफ्रेंड की मौजूदगी: साजिश के तहत सिया केतन को आगे-आगे लेकर किले पर चढ़ी, जबकि उसका प्रेमी चेतन चौधरी चोरी-छिपे उनके पीछे-पीछे ट्रैक कर रहा था। चोटी पर मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर केतन को नीचे धक्का दे दिया।
-
CCTV ने खोला राज: किले के एंट्री पॉइंट्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर केतन की मौत से ठीक पहले चेतन चौधरी को संदिग्ध हालत में किले की तरफ जाते हुए देखा गया, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
पिता की शिकायत पर मर्डर का केस दर्ज
लोकल क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों के आधार पर पहले प्रेमी चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। चेतन द्वारा जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने मंगेतर सिया गोयल को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (Murder) और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में क्या इन दोनों के अलावा कोई और भी मददगार शामिल था या नहीं।
लोहागढ़ किले का इतिहास: जिस ऐतिहासिक स्थल पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह ऐतिहासिक लोहागढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के मराठा साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास का गवाह रहा है। यह किला महाराष्ट्र के उन 12 प्रसिद्ध किलों में शुमार है जिसे यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।
इंदौर के ‘राजा रघुवंशी मर्डर’ की हूबहू कॉपी
यह पूरी वारदात पिछले साल मेघालय में हुए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से पूरी तरह मेल खाती है।
-
हनीमून पर मर्डर: 11 मई 2025 को इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे।
-
प्रेमी संग मिलकर हत्या: वहां 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए और 2 जून को उनका शव एक गहरी खाई से मिला था। मेघालय पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और साथियों के साथ मिलकर पति को खाई में फेंककर मार डाला था।









