दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट

उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लाखाखेड़ी नाहरपुर में पड़ोसियों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस कायमी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के निर्भयराम पिता भंवरलाल बागरी ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता को पड़ोस में रहने वाले राहुल पिता गिरधारीलाल प्रजापत (२६) ने भला बुरा कहा। जब वह राहुल को समझाने उसके घर गया तो राहुल और उसके पिता गिरधारीलाल प्रजापत ने गाली-गलौच की। उसने गाली देने से मना किया तो पाइप से सिर फोड़ दिया। इस दौरान मेरी मां बीच-बचाव करने आई तो गिरधारीलाल ने उनके सिर पर भी पाइप से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के राहुल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था तभी निर्भयराम बागरी आया और कहने लगा कि तूने मेरी पत्नी को गाड़ी चढ़ाने का क्यों बोला, इसी बात लेकर निर्भयराम और उसके परिजनों ने गाली-गलौच करते हुए लकड़ी से मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट लगी। विवाद होता देख मेरी पत्नी ज्योति और पिता गिरधारीलाल प्रजापत ने बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने निर्भयराम की रिपोर्ट पर राहुल प्रजापत और गिरधारीलाल प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज किया, वहीं राहुल की रिपोर्ट पर निर्भयराम, उसकी पत्नी अनीता, जीवन और रणछोड़ के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिया पार करते समय कार बही
धुआंधार बारिश के चलते जिलेभर में नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार को खाचरौद के समीप ग्राम नंदयासी में पुलिया पार करने के चक्कर में बागेड़ी नदी में कार बह गई। ग्रामीणों ने कार सवार को बमुश्किल बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कार सवार को पुलिया पार करने से रोका था लेकिन वह नहीं माना। पुलिया के बीच में जाकर कार बहाव में बह गई लेकिन गनीमत रही कुछ दूर जाकर रुक गई जिसके बाद कार सवार को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। उसका नाम श्रीराम जाट निवासी काज्याखेड़ी बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।










