Popup Image
Advertisement

बाइक नहीं देने की बात पर मारपीट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की नृसिंह घाट कॉलोनी में बाइक नहीं देने की बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी अन्ना उर्फ शंकर पिता घीसू कहार (२१) निवासी नृसिंह घाट कॉलोनी ने 5 हजार रुपए में शुभम नामक युवक के पास बाइक गिरवी रखी थी।

Advertisement

गुरुवार को शुभ म रुपए लेने के लिए अन्ना के पास पहुंचा जहां बाइक नहीं देने की बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद शुभम, राहुल पिता छोटू उस्ताद और मयंक ने अन्ना के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें