Advertisement

सागर के छात्र से मारपीट करने वाले दो छात्रों पर एफआईआर, जांच जारी

सालिगराम तोमर हॉस्टल की घटना, पीडि़त छात्र ने लगाया रैगिंग का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। विक्रम विवि के शालिगराम तोमर हॉस्टल में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सागर के छात्र के मारपीट करने के मामले में माधवनगर पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पीडि़त छात्र ने रैगिंग का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है।

दरअसल, पीडि़त छात्र का नाम सचिन पिता प्रवीर देवनाथ (२०) निवासी सागर जिले के मकरोनिया की सागर स्टेट कॉलोनी का रहने वाला है। वह स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक थर्ड ईयर में अध्ययनरत है और हॉस्टल के रूम नंबर एफ-१० में रहता है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हॉस्टल के ही रहने वाले कुछ छात्रों ने गाली-गलौच करते हुए सचिन के साथ जमकर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले सामने आते ही हंगामा मच गया। मामले में पीडि़त छात्र की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने दो छात्र कृष्णा उदासी और मुकुल उपाध्याय के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। माधवनगर थाने के एसआई और जांच अधिकारी अंकित बनोधा ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

वार्डन ने नहीं उठाया फोन
घटना के संबंध में जब हॉस्टल के वार्डन गणपत अग्रवाल से उनके मोबाइल नंबर 84356-42546 पर बात करना चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव ना करते हुए कट कर दिया।

मारपीट करने वालो को रस्टिकेट करेंगे
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से भी माधवनगर थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई है। सुरक्षा के लिहाज से गार्ड की तैनात कर दिया गया है। मारपीट करने वाले छात्रों को रस्टिकेट करेंगे और पैरेंट्स को भी बुलाएंगे।
प्रो. अर्पण भारद्वाज, कुलपति, विक्रम विवि

Advertisement

Related Articles

Write a review