Advertisement

कंचनपुरा के घर में तडक़े लगी आग लाखों रुपए का माल जलकर खाक

एक घंटे बाद पहुंची दमकल तब तक लोगों ने पा लिया था आग पर काबू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। सोमवार तडक़े कंचनपुरा की गली नंबर 7 स्थित एक घर में आग लग गई जिससे उसमें रखा बेल्ट, पर्स, चश्मे सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान सो रहे दो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही रहवासियों ने पार्षद के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक ३९ के कंचनपुरा की गली नंबर ७ में माधव बैरागी के मकान में किशन बैरागी और सुखलाल किराए से रहते हैं। वह बेल्ट, पर्स, चश्मे आदि बेचने का काम करते हैं। एक दिन पहले ही वह करीब ८ लाख रुपए का सामान खरीदकर लाए थे। सोमवार तडक़े करीब ४ बजे जब वे सो रहे थे तभी अचानक घर में आग लग गई, यह देख दोनों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग से कमरे में रखे बेल्ट, पर्स और चश्मे जलकर खाक हो गए। करीब ८ लाख रुपए से अधिक की नुकसान की बात कही जा रही है।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

एक घंटे देरी से पहुंची दमकल

आग लगने का शोर सुनकर आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद जीतेंद्र कुवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन दमकल के आने से पहले ही रहवासियों ने आग पर काबू पा लिया। करीब एक घंटे के बाद दमकल पहुंची। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अज्ञात है लेकिन माना जा रहा है शार्ट-सर्किट से आग लगी।

कर्ज लेकर खरीदा था माल

पार्षद जीतेंद्र कुवाल ने बताया कि किशन बैरागी और सुखलाल दोनों दोस्त हैं और बेल्ट, पर्स, चश्मे ओमनी कार से बेचते हैं, इसके अलावा महाकाल लोक के समीप सडक़ पर दुकान भी लगाते हैं, उन्होंने कर्ज लेकर माल खरीदा था जो आग से जलकर खाक हो गया। उन्हें आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles