रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

रामलला की विशेष पूजा पंचामृत अभिषेक किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अंगद टीला पर 5 हजार श्रद्धालु सुनेंगे रामकथा

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलला की विशेष पूजा शुरू हुई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे।

advertisement

राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया

राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रेरणा बनेगा: पीएम मोदी

advertisement

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

मुख्य पुजारी ने कहा- पूरी अयोध्या को सजाया गया

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा- रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। पूरी अयोध्या को सजाया गया है। सभी मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। सीएम योगी भी इसमें शामिल होंगे। रामलला की आरती करेंगे।

राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इनमें 110 वीआईपी गेस्ट होंगे। 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

Related Articles

close