Advertisement

सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

मोदी सरकार ने आम लोगों को 1 जुलाई को राहत दी है। सरकार ने एलीपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। सरकार ने सिलेंडर के दाम 58.50 रुपये रुपये तक कम किये हैं। ये दाम सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर घटाये हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर होटलों, रेस्टोरेंट्स और छोटे कारोबारियों के कारोबार पर होगा।इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 58.50 रुपये तक की कटौती की गई है। वहीं, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1,665 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,723.50 रुपये थी। इसी तरह मुंबई में यह सिलेंडर 1,674.50 रुपये से घटकर 1,616 रुपये का हो गया है।पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार कमी की गई है। अप्रैल, मई और जून 2025 में सिलेंडर के दाम घटाए गए थे।

Advertisement

अप्रैल में करीब 41 रुपये, मई में 14.50 रुपये और जून में 24 रुपये तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था। हालांकि, मार्च में 6 रुपये दाम बढ़े थे, लेकिन फरवरी में 7 रुपये कम हुए थे। अब जुलाई में भी कंपनियों ने सिलेंडर के दाम कर करके ग्राहकों को राहत दी है।

एक ओर जहां कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी 853 रुपये है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें