श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रथम कौशिक फुल टाइम प्रशासक, अतेंद्रसिंह गुर्जर बने एडीएम

मंदिर की व्यवस्था में सुधार के लिए उठाया कदम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आईएएस प्रथम कौशिक अब फुल टाइम प्रशासक की जिम्मेदारी निभाएंगे। कलेक्टर रौशनसिंह ने अपर कलेक्टर अतेंद्रङ्क्षसह गुर्जर को नया एडीएम नियुक्त किया है। उनके पास कलेक्टोरेट की 42 शाखाओं का प्रभार भी रहेगा। इसमें जिला प्रोटोकॉल अधिकारी का दायित्व भी शामिल है। अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 55 शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर संदीपसिंह, कृतिका भीमावद को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में फुलटाइम प्रशासक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, इसकी वजह है मंदिर का बढ़ता दायरा और श्रद्धालुओं की संख्या। कभी 10 हजार दर्शनार्थी क्षमता रखने वाले मंदिर में अब अमूमन 1 लाख दर्शनार्थी रोज आते हैं। इतने लोगों को सुगम दर्शन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
उज्जैन को त्योहारों की राजधानी भी कहा जाता है, यहां जितने वार, उससे ज्यादा त्योहार-पर्व होते हैं और इनमें चल समारोह, जुलूस, जलसेे रहते हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था को संभालना कठिन काम होता है। आईएएस प्रथम कौशिक के पास मंदिर प्रशासक के साथ एडीएम का प्रभार भी था और दोनों को एक साथ संभालना बड़ी चुनौती थी। करीब सात महीने (28 जनवरी 2025) तक उन्होंने एडीएम और प्रशासक जैसे दोनों महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, लेकिन श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था को और बेहतरीन करने के लिए कलेक्टर रौशनङ्क्षसह ने उन्हें पूर्णकालिक तौर पर प्रशासक का काम सौंपा है।
मंदिर समिति कर्मचारियों को वेतन 3 प्रतिशत बढ़ा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों का वेतन 3 प्रतिशत बढ़ा है। 13 अगस्त को जुलाई माह का वेतन बढ़ा हुआ मिला है। मंदिर में 297 कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें मध्यप्रदेश शासन की कर्मचारी ग्रेड के मुताबिक वेतन मिलता है। यह मप्र शासन के नियमानुसार लगाया जाता है और हर साल अप्रैल से लागू होता है। इस इंक्रीमेंट से प्रत्येक कर्मचारी के हर माह करीब 1000 से 1500 रुपए का फायदा होगा।
कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने अफसरों के बीच बांटा काम
अफसर और उनके लिंक अधिकारी
प्रथम कौशिक शाश्वत शर्मा
अतेंद्रसिंह गुर्जर शाश्वत शर्मा
शाश्वत शर्मा अतेंद्रसिंह गुर्जर
संदीप सिंह कृतिका भीमावद
कृतिका भीमावद संदीप सिंह
एसएन सोनी सरिता लाल
सरितालाल एसएन सोनी
राजेश बौरासी एसएन सोनी
नोट: उज्जैन नगर, कोठी महल एवं बडऩगर तहसील के राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्रथम कौशिक करेंगे।
लॉ एंड ऑर्डर बीएनएस से जुड़े मामले अतेंद्रसिंह गुर्जर देखेंगे।
यहां भी बदलाव
- कलेक्टर ने कुछ एसडीएम के प्रभार में भी परिवर्तन किया है। यह इस प्रकार है।
- ब्रजेश सक्सेना को नागदा से हटाकर तराना एसडीएम बनाया गया है।
- संयुक्त कलेक्टर पवन बारिया को कोठी महल एसडीएम बनाया गया है।
- संयुक्त कलेक्टर कृतिका भीमावद को उज्जैन ग्रामीण एसडीएम बनाया गया है।
- तराना के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजेश बौरासी को कलेक्टर कार्यालय बुलाया गया है।
- प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रंजना पाटीदार को नागदा एसडीएम बनाया गया है।
- नोट- एलएन गर्ग अब एसडीएम उज्जैन रहेंगे। वह कोठी महल के प्रभार से मुक्त होंगे।
क्रिस्टल ने बांटा अधूरा वेतन, अन्य मंदिर के सुरक्षा गार्ड खाली हाथ
श्री महाकालेश्वर मंदिर का सुरक्षा जिम्मा संभाल रही क्रिस्टल एंटीग्रेटेड प्रा. लि. कंपनी ने इस महीने अपने सभी सुरक्षा गार्डों का वेतन नहीं दिया। क्रिस्टल के सुरक्षा गार्ड चिंतामन गणेश मंदिर, मंगलनाथ, हरसिद्धि, गढक़ालिका मंदिर पर भी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इन स्थाना पर करीब २० कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
अफसरों के बीच काम बांटा
जिला प्रशासन को नए अफसर मिल गए हैं। इनके बीच काम का बंटवारा किया गया है। अतेंद्रङ्क्षसह गुर्जर को एडीएम की जिम्मेदारी दी है।
रौशनकुमार सिंह कलेक्टर









