Advertisement

पुणे में एनसीपी नेता पर पांच राउंड फायरिंग, मौत

पुलिस बोली- घरेलू विवाद के चलते हत्या हुई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं गईं। फायरिंग के बाद वनराज आंडेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुणे के नानापेठ के डोके तलीम इलाके में यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। घरेलू विवाद के चलते वनराज आंडेकर पर गोली चलाई गई है।

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें 5-6 बाइक से आए करीब 12 युवक एक साथ आंडेकर पर हमला बोलते दिख रहे हैं। जैसे ही हमलावर आंडेकर के करीब पहुंचे, आंडेकर अपनी जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर आंडेकर पर कान से सटाकर गोली मारते दिख रहा है। 5 राउंड फायरिंग के बाद हमलावर हवा में फायरिंग करता है। आंडेकर के खून से लथपथ होने के बाद हमलावर भाग मौके से फरार हो गए।

Advertisement

2017 में पार्षद बने थे वनराज आंडेकर- वनराज आंडेकर 2017 पुणे नगर निगम चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नगरसेवक के रूप में चुने गए थे। वे फिलहाल अजित गुट के समर्थ हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री अंडेकर 2007 और 2012 में दो बार पार्षद रह चुकी हैं। वनराज अंदेकर के चचेरे भाई उदयकत अंदेकर भी नगरसेवक थे।

Advertisement

Related Articles