Advertisement

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स कैंसिल

महाराष्ट्र में मॉनसून ज्यादा मेहरबान हो गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली तीन झील पूरी तरह लबालब हो चुकी है। बीएमसी ने बताया कि मुंबई की विहार झील से गुरुवार सुबह लगभग 3:50 बजे पानी ओवरफ्लो होने लगा।

Advertisement

इसके अलावा अतिवर्षा के कारण पुणे के कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुणे में चार लोगों की मौत हो गई।एयर इंडिया ने मुंबई में बारिश के मद्देनजर अपडेट जारी किया है।

ट्वीट में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण मुंबई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण उड़ान में देरी हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें