Advertisement

दिल की बेहतर सेहत के लिए जीवनशैली में 8 का फार्मूला जरूरी

विश्व हृदय दिवस

Advertisement

सीनियर प्रोफेसर डॉ. विजय गर्ग :  विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को है। 90 सालों से मनाए जा रहे इस दिवस का मकसद हृदय रोग के बारे में आमजन को जागरुक करना है। मौजूदा समय में हर 5 वां शख्स हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहा है। उसमें भी चिंता का विषय यह है कि 30 फीसदी से ज़्यादा लोगों को 40 साल से कम की उम्र में हृदय संबंधी रोग घेर रहे हैं। उज्जैन जिले में ही 1 से 1.25 लाख लोग हृदय रोग से ग्रसित हैं। इनमें भी 180-200 मरीज रोजाना आईसीयू में रहते हैं। अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में 8 का फ़ॉर्मूला जरूर अपनाएं।

क्या है फार्मूला
लो बीपी 80, ब्लड शुगर 80, , कमरा का घेरा 80 सेमी और एलडीएल 80 मिलीग्राम होना चाहिए। रोजाना 8 घंटे की नींद, 8000/2 कदम की रोजाना वॉक, रोजाना 80 ग्राम चीनी व 8 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। रोजाना 80 मिलीलीटर फिल्टर तेल व 8 मिलीलीटर शुद्ध घी का ही प्रयोग करें।

Advertisement

8 मिनट का हंसना, 8 मिनट की दोस्तों और परिवार से बातचीत और हर 80 दिन में 3 दिन की पारिवारिक यात्रा करनी चाहिए। 8 मिनट का ध्यान और प्राणायाम, 8 मिनट की धूप , 80 ग्राम मछली, 8 अखरोट व बादाम रोजाना खाना चाहिए। इसी तरह 80 ग्राम हरी सब्जियां और फल, 8 मिनट की दौड़ भी दिल को स्वस्थ रखती है।

हर 8 महीने में ब्लडप्रेशर, शुगर और कमर के घेरे की जांच जरूर कराएं। सुबह 8 बजे से पहले नाश्ता और रात 8बजे से पहले खाना खाने से दिल की बीमारी घर नहीं करती। 80 एमजी की एस्प्रिन गोली हमेशा जेब में रखें। रोज़ाना 8 गिलास पानी पिएं। रोज़ाना 80/2 मिनट व्यायाम करें। प्रतिदिन 8 मिनट संगीत/प्रार्थना करें।

Advertisement

8/2 मिनट्स शंख बजाएं, रोज़ाना 8 ग्राम डार्क चॉकलेट खाने से हृदय रोग 8 प्रतिशत कम हो जाता है। अगर आप अपना रक्तचाप 8 एमएम कम कर लेते हैं, तो दिल के दौरे का प्रतिशत 10 और स्ट्रोक को 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

इन आठ से बचें

80 मिनट से ज़्यादा लगातार नहीं बैठें।

8 घंटे से ज़्यादा काम न करें।

80 मिनट से ज़्यादा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करें।

गर्दन का आकार 8 इंच से ज़्यादा होना खतरे की निशानी है।

इनसे बनाए दूरी

खाने में सफेद चीज़ों से बचें। जैसे चावल, आलू, मैदा, शकर, शकर युक्त पेय, गेहूं का सेवन भी कम से कम करें।

सिगरेट से बचें।

 तनाव से बचें।

अलकोहल का सेवन कम मात्रा मैं करें।

शरीर का वजऩ 80 किलो से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें