Advertisement

इंदौर एयरपोर्ट पर 26 लाख की विदेशी करेंसी जब्त

मध्‍य प्रदेश के शहर इंदौर में एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शनिवार, 7 दिसंबर देर रात एक यात्री को विदेशी मुद्रा (यूरो डॉलर) के साथ हिरासत में लिया।आपको बता दें यह यात्री इंदौर से शारजाह जा रहा था। उसके पास से 26 लाख रुपए मूल्य की विदेशी करेंसी मिली है। इसमें डॉलर और यूरो शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियां यात्री से पूछताछ कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ऐसे पकड़ा यात्री

गौरतलब है कि हर शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट इंदौर से शारजाह के लिए संचालित होती है। फ्लाइट नंबर IX255 रात 12 बजे इंदौर से रवाना होती है।मिली जानकारी के अनुसार जब यात्री का बैग एक्स-रे मशीन से गुजरा, तो अधिकारियों को कुछ संदिग्ध लगा। यात्री से पूछताछ की गई, लेकिन उसके असंतोषजनक जवाबों के कारण बैग की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बैग में छिपाई गई विदेशी करेंसी सामने आई और इसे बरामद कर लिया गया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब्त की गई विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत कब्जे में लिया गया है।सीमा शुल्क विभाग की टीम अब यात्री से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विदेशी मुद्रा कहां से और कैसे आई। इसे कहां ले जाया जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review