Advertisement

मप्र वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की भी ब्लैकमेल मामले में पुलिस को तलाश

उज्जैन पुलिस की भोपाल में दबिश, घर के दरवाजे पर नोटिस चिपकाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मदारगेट वक्फ बोर्ड कमेटी के पदाधिकारी को ब्लैकमेल करने के मामले में मप्र वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान की भी पुलिस को तलाश है। पिछले दिनों भोपाल के एनआरआई कॉलोनी स्थित मकान पर उज्जैन पुलिस उनकी तलाश में पहुंची और घर पर नहीं मिलने पर पुलिस ने नोटिस दरवाजे पर चस्पा कर दिया। उन पर फर्जी दस्तावेज के सहारे वक्फ संपत्ति को हथियाने का आरोप है।

सूत्रों का कहना है कि शौकत मोहम्मद पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। इन दस्तावेज के आधार पर वक्फ की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। ब्लैकमेलिंग के मामले मेें खाराकुआं पुलिस ने सलीम खान (नर्मदापुरम), अय्यूब अहमद खान और अमजद हुसैन (सोहागपुर) को गिरफ्तार किया था। 11 सितंबर को वक्फ बोर्ड मस्जिद व मजार मदारगेट कमेटी के उपाध्यक्ष हारुन नागौरी ने थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने पहले पुलिस में उपाध्यक्ष की झूठी शिकायत कराई। जांच में यह निराधार पाई गई और 15 जून को नस्तीबद्ध कर दी गई।

Advertisement

साथी कांग्रेस नेता की उज्जैन में तलाश
सूत्रों के मुताबिक ब्लैकमेल मामले और वक्फ की संपत्ति हथियाने की साजिश में शहर का एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। उस पर पिछले दिनों वक्फ बोर्ड करोड़ों रुपए का बकाया निकाल चुकी है। पुलिस उस पर भी कार्रवाई की तैयारी मेें है। फिलहाल वो भूमिगत हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

Write a review