Advertisement

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर आबिद अली नहीं रहे

नई दिल्ली। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कुशल क्षेत्ररक्षण के लिए मशहूर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद अमेरिक में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह विकेटों के बीच तेज दौड़ के लिए पहचाने जाते थे। अपने समय के सबसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में से एक थे।

Advertisement

आबिद के निधन की खबर उत्तरी अमेरिका क्रिकेट लीग ने साझा की। आबिद के पास एक दुर्लभ विशिष्टता भी थी। उन्होंने कई मुकाबलों में भारत के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की शुरुआत की। उन्होंने 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बार, 1969 में घरेलू मैदान पर तीन बार और 1971 में वेस्टइंडीज के दौरे पर दो बार ऐसा किया।

उन्होंने दिसंबर 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते छह विकेट चटकाए। उन्होंने 29 टेस्ट मेें 1018 रन और 47 विकेट लिए। पांच वनडे में 93 रन बनाए व सात विकेट लिए। घरेलू स्तर पर 212 प्रथम श्रेणी मैच में 8,732 रन बनाए 397 विकेट भी चटकाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें