मुंबई से राजस्थान, बिहार, यूपी और पंजाब को जोडऩे वाली चार ट्रेनें 30 से

दशहरा, दीपावली व छठ पूजन के लिए काफी फायदेमंद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर से खडक़ी और निजामुद्दीन के लिए भी स्पेशल ट्रेन
उज्जैन रतलाम मंडल द्वारा विशेष किराए पर दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें इंदौर से चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें इंदौर से खडक़ी और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई जाएंगी।
उज्जैन। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली तथा छठ पूजा मेें यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे चार स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ३० सितंबर से शुरू होने वाली यह ट्रेनें महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, यूपी और बिहार के शहरों के लिए चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन 09095 बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल बुधवार को चलेगी। यह सुबह ११ बजे बांद्रा टर्मिनस से शुरू होगी और अगले दिन शाम ०५.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 1 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात १०.५० बजे आएगी और ५ मिनट का स्टाप लेकर रवाना हो जाएगी।
ट्रेन 09096 अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को अयोध्या कैंट से रात ९ बजे चलेगी। यह शनिवार को सुबह 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। उज्जैन स्टेशन पर यह शुक्रवार शाम ०४.15 बजे आएगी और ५ मिनट स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी। ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
2. बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन 09097 बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात ०९.50 बजे चलेगी। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर सोमवार सुबह ०7.25 बजे आएगी और १० मिनट के स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी।
ट्रेन 09098 लुधियाना जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को लुधियाना जंक्शन से सुबह 4 बजे चलेगी। यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। रतलाम स्टेशन पर यह ट्रेन मंगलवार रात १०.10 बजे आएगी और १० मिनट के स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) क्लास कोच होंगे।
3. उधना-जयनगर स्पेशल
ट्रेन 09151 उधना-जयनगर स्पेशल मंगलवार को उधना से सुबह ०6.45 बजे चलेगी। यह उज्जैन स्टेशन पर मंगलवार दोपहर ०३.25 बजे आएगी और १० मिनट के स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी।
ट्रेन 09152 जयनगर-उधना स्पेशल 1 अक्टूबर को जयनगर से रात ११ बजे चलेगी। यह उज्जैन स्टेशन पर २अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। ५ मिनट का स्टापेज रहेगा। ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम ०४.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर, तक चलेगी। रतलाम रेलवे स्टेशन पर यह शुक्रवार सुबह 3.40 बजे पहुंचेगी। नागदा में इसका समय सुबह 4.23 बजे का रहेगा।
ट्रेन 09024 सांगानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सांगानेर से शाम ०४.50 बजे चलेगी। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। रतलाम मंडल के नागदा में शनिवार रात १२.18 बजे पहुंचेगी। रतलाम में इसका समय १२.55बजे रहेगा। ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर और एसी 3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे।
1. इंदौर-खडक़ी-इंदौर स्पेशल साप्ताहिक
गाड़ी 09324 इंदौर-खडक़ी स्पेशल इंदौर से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन रात ०3.10 बजे खडक़ी पहुंचेगी।
रतलाम मंडल में समय- देवास सुबह 11.५0/11.52, उज्जैन में दोपहर 12.40/12.45, नागदा में दोपहर ०१.57/२.००, रतलाम में ०२.35/०२.40 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। गाड़ी 09323 खडक़ी-इंदौर स्पेशल खडक़ी से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन खडक़ी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह ०5.10 बजे चलेगी और उसी दिन रात ११.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।
रतलाम स्टेशन पर रात ०८.30/०८.35 बजे, नागदा में ०९.10/०९.15 बजे, उज्जैन में १०.05/ १०.07 बजे, देवास में ११.00/११.02 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण एवं लोनावाला में रुकेगी।
2. इंदौर-हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल इंदौर से 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को शाम ५ बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
रतलाम मंडल में समय- देवास में शाम ०५.33/०५.35 बजे, उज्जैन में ०६.20/०६.25 बजे, नागदा में ०७.20/०७.45 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल हजरत निजामुद्दीन से 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शनिवार एवं सोमवार को सुबह 8.20 बजे चलेगी और उसी दिन रात्रि ०९ बजे इंदौर पहुंचेगी।
रतलाम मंडल के नागदा स्टेशन पर शाम ०६.10/०६.35, उज्जैन में ०७.20/०७.25 बजे, देवास में ०८.05/०८.07 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे।










