Advertisement

मसाला डोसे वाले से दोस्ती महंगी पड़ी कार लेकर गया, आज तक नहीं लौटा

ब्यावरा निवासी को तीन लाख रुपए में बेच कर हरियाणा चला गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। हरसिद्धि इलाके में भोजनालय संचालित करने वाले युवक को पड़ोसी से दोस्ती महंगी पड़ गई। किराए पर कार दी लेकिन लौटाई नहीं। पूछा तो कहा, घर रखी है ला दूंगा। जब ज्यादा समय हो गया तो चेतावनी दी। असर यह हुआ कि वह गायब हो गया। अपने स्तर पर पता लगाया तो जानकारी मिली कि कार ब्यावरा के एक व्यक्ति को बेच दी गई है। भोजनालय वाले ने महाकाल थाने पहुंच कर धोखेबाज के खिलाफ केस दर्ज कराया।

महाकाल पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा बजरंग कॉलोनी में रहने वाले रूपनारायण पिता श्रीकृष्ण मुरारी चौबे ने हरसिद्धि के पास भोजनालय खोला है। उसी के पास मसाला डोसा और इडली बेचने वाले महेश जाट ने दुकान लगा ली। वह हरियाणा के ग्राम बिडुकी जिला हुडल का निवासी है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच उसने एक्सप्रेसो कार क्र. एमपी 13 सीडी 3191 फाइनेंस पर खरीदी। महेश को भी कार चलाना आती थी।

Advertisement

एक दिन उसने कहा कि यदि कार किराए पर चलाई जाए तो अच्छी खासी इनकम होगी। रूपनारायण को उसकी बात अच्छी लगी। महेश ने कहा वह किराए पर कार चलाएगा और जो बचत होगी वह दे देगा। इस तरह वह कई बार कार ओंकारेश्वर और हरियाणा भी ले गया। बदले में उसने राशि भी दी। इसलिए भरोसा और पक्का हो गया।

दुकान बंद कर गायब हुआ

Advertisement

रूपनाराण ने बताया कि जुलाई 2021 में महेश कार लेकर गया। जब लौटा तो कार नहीं थी। पूछने पर बताया कि घर रखी है। कुछ दिन ले आउंगा। कई दिन हो गए वह कार लेकर नहीं आया। जब पुलिस कार्रवाई की धमकी दी तब मसाला डोसा की दुकान बंद कर गायब हो गया। रूपनारायण ने बताया कि उसने अपने स्तर पर तलाश किया तो पता चला कि उसकी कार नारायण सिंह मीणा निवासी ग्राम नेवली ब्यावरा जिला राजगढ़ को तीन लाख रुपए में बेच दी है। महेश जाट ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें