Advertisement

इंदौर में कल से ग्लोबल स्पाइस समिट

अपनी विशिष्ट संस्कृति और व्यंजनों एवं अनूठे स्वाद के लिए मशहूर के इंदौर में 30 और 31 जनवरी को दो दिन मसाले वालों का सम्मेलन होगा। देश भर के कोने कोने से आए मसाला व्यापारी एवं कारोबारी अपने इंदौर के होटल शेरेटन ग्रांड पैलेस में वैश्विक मसाला शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। “ग्लोबल स्पाइस समिट” के 12वें संस्करण में देश विदेश में विख्यात मसाला उत्पादक कंपनियां भाग लेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

“ग्लोबल स्पाइस समिट” गत वर्ष राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया था। मसाला उद्योग की मांग पर इस बार इंदौर में आयोजन किया है। स्पाइस समिट में भारत से 300 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। समिट में उद्योग, थोक व्यापार, संबंधित सरकारी विभागों, प्रतिष्ठित अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, व्यापार संघों और प्रौद्योगिकी पर आमंत्रित प्रतिष्ठित वक्ता विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे।

30 एवं 31 जनवरी को शेर्टन ग्रैंड पैलेस होटल में शिखर सम्मेलन के साथ-साथ मसालों, मसाला आधारित उत्पादों, सेवा प्रदाताओं और मशीनरी एवं उपकरण निर्माताओं की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। ‘ग्लोबल स्पाइस समिट’ का आयोजन मसाला उद्योग और व्यापार से जुड़े निर्माताओं, पैकर्स, प्रोसेसर, व्यापारियों, निर्यातकों, आयातकों, वैज्ञानिकों, सलाहकारों, संबंधित मशीनरी निर्माताओं,सरकारी निकायों एवं अन्य संस्थाओं, शोध संस्थानों,बाजार और गुणवत्ता विशेषज्ञों, उद्यमियों आदि सभी हितधारकों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि मसाला क्षेत्र के सतत विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों को साझा करने के साथ ही सुझावों का आदान-प्रदान किया जा सके और व्यापारिक सौदे भी किए जा सकें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें