3 दिन में सोना 5,000 रुपए हुआ सस्ता

बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
Advertisement









