Advertisement

रेलवे स्टेशन पर लूट करने वाला 12 दिन बाद जीआरपी की गिरफ्त में

उज्जैन। माधवनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 की बुकिंग काउंटर से टिकट क्लर्क की आंखों में मिर्ची झौंककर 35 हजार की लूट करने वाले आरोपी को जीआरपी ने 12 दिन बाद धरदबोचा है। आरोपी इंदौर का रहने वाला है और अपने घर में दोना-पत्तल की फैक्ट्री संचालित करता है।

Advertisement

दरअसल, यह घटना ३ मई की है। जब शाम करीब 7.30बजे सीसीटीसी (कमर्शियल कम टिकट क्लर्क) यशित सोनकर प्लेटफॉर्म नंबर ८ के काउंटर १० पर रोज की तरह ऑफिस में बैठकर कैश गिन रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति कैबिन में घुसा और उनकी आंखों में मिर्ची झौंककर ५०० रुपए के ७० नोट यानी 35 हजार रुपए ले उड़ा था।

वारदात के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की चहल-पहल नहीं थी। मामले में जीआरपी ने स्टेशन के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे जिसमें एक फुटेज मेंसंदिग्ध प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई दिया था तभी से जीआरपी इसकी तलाश कर रही थी। जीआरपी ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे की मदद से इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले हिमांशु कश्यप को उसके घर से गिरफ्तार किया। रेलवे एसपी संतोष कोरी ने बताया आरोपी हिमांशु कश्यप अपने घर में दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री चलता है लेकिन जुए-सट्टे का आदी है। घटना वाले दिन टिकट काउंटर का दरवाजा खुला देख अंदर घुस गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 हजार रुपए भी जब्त किए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें