Popup Image
Advertisement

GST कलेक्शन में 14.7% बढ़ोतरी, महाराष्ट्र सबसे आगे

सितंबर महीने में देश का GST कलेक्शन 2.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कुल 2,03,521 करोड़ रुपये का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) जमा हुआ। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 14.7 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के बीच कुल GST कलेक्शन 12,46,278 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इसमें 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में GST रिफंड भी पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम रहा। सितंबर के कुल कलेक्शन में CGST 37,762 करोड़ रुपये, SGST 45,363 करोड़ रुपये और IGST 1,20,396 करोड़ रुपये रहा। रिफंड घटाने के बाद सरकार का नेट GST रेवेन्यू 18.1 फीसदी बढ़कर 1,76,520 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Advertisement

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा GST कलेक्शन

सितंबर में बड़े राज्यों में महाराष्ट्र GST कलेक्शन के मामले में सबसे आगे रहा। राज्य से 29,986 करोड़ रुपये का GST मिला, जो पिछले साल सितंबर के 25,973 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक का नंबर रहा। कर्नाटक में GST कलेक्शन 16 फीसदी बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये हो गया। वहीं गुजरात में 17 फीसदी बढ़ोतरी के साथ GST कलेक्शन 12,222 करोड़ रुपये रहा। उत्तर प्रदेश में GST कलेक्शन 18 फीसदी बढ़कर 8,882 करोड़ रुपये पहुंच गया। तेलंगाना में भी 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन 5,327 करोड़ रुपये रहा। पंजाब में 18 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 2,549 करोड़ रुपये GST जमा हुआ। कुछ छोटे राज्यों में GST कलेक्शन में काफी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। असम में यह 88 फीसदी बढ़कर 2,415 करोड़ रुपये और मणिपुर में 145 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया। अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी क्रमशः 46 फीसदी और 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement

इन राज्यों में घटा GST कलेक्शन

  • सितंबर में कुछ राज्यों में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में कम भी रहा।
  • सिक्किम में इसमें 51 फीसदी की गिरावट आई और कलेक्शन 194 करोड़ रुपये रहा।
  • जम्मू-कश्मीर में 29 फीसदी गिरावट के साथ 487 करोड़ रुपये GST जमा हुआ।
  • उत्तराखंड में GST कलेक्शन 23 फीसदी घटकर 1,277 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश में 21 फीसदी गिरकर 640 करोड़ रुपये रहा।
  • तमिलनाडु में GST कलेक्शन 5 फीसदी घटकर 10,188 करोड़ रुपये और गोवा में 7 फीसदी गिरकर 494 करोड़ रुपये रहा।
  • पुडुचेरी और मेघालय में भी क्रमशः 31 फीसदी और 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
  • वहीं केरल में GST कलेक्शन 11 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये रहा।
  • पश्चिम बंगाल में 6 फीसदी, ओडिशा में 10 फीसदी और मध्य प्रदेश में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें