Popup Image

देश में कितने परिवार खरीदते हैं बोतलबंद पानी?

देश के शहरों में पीने के पानी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। ज्यादातर परिवार अब नल से आने वाले पानी को सीधे पीने के बजाय RO या वाटर प्यूरिफायर से साफ करके इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कुछ परिवार पीने और खाना बनाने के लिए पैकेज्ड यानी बोतलबंद पानी पर भी निर्भर हैं। हाल ही में LocalCircles के एक सर्वे में शहरी परिवारों के पानी इस्तेमाल करने के तरीकों को लेकर कई अहम आंकड़े सामने आए हैं।

Advertisement

यह सर्वे देश के 284 जिलों में किया गया, जिसमें 29,161 लोगों की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में केवल 1 फीसदी परिवार ही पीने और खाना बनाने के लिए पूरी तरह बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

सिर्फ 2 फीसदी लोग सीधे पीते हैं नल का पानी

सर्वे का एक अहम आंकड़ा यह भी है कि केवल 2 फीसदी शहरी परिवार नगर निगम की पाइपलाइन से आने वाले पानी को बिना किसी फिल्टर या अन्य प्रक्रिया के सीधे पीते हैं। इसका मतलब है कि ज्यादातर शहरी परिवार पीने से पहले पानी को किसी न किसी तरीके से साफ करना जरूरी समझते हैं। पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता पिछले साल की तुलना में भी बढ़ी है। LocalCircles के वर्ष 2025 के सर्वे में 6 फीसदी लोगों ने माना था कि उनके घर आने वाला नल का पानी सीधे पीने योग्य है। इस बार यह आंकड़ा घटकर 2 फीसदी रह गया है।

Advertisement

बोतलबंद पानी के इस्तेमाल को लेकर क्या है स्थिति?

बिसलेरी, किनले और एक्वाफिना जैसे ब्रांडों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का इस्तेमाल खासतौर पर यात्रा, बाहर खाना खाने और गर्मी के मौसम में अधिक किया जाता है। हालांकि, सर्वे के अनुसार शहरी घरों में नियमित तौर पर पीने और खाना बनाने के लिए पूरी तरह बोतलबंद पानी पर निर्भर परिवारों की संख्या केवल 1 फीसदी है। इससे पता चलता है कि ज्यादातर परिवार घर में पानी साफ करने के लिए RO, फिल्टर या अन्य घरेलू तरीकों को प्राथमिकता देते हैं।

बिसलेरी ने मामले में क्या कहा?

FSSAI की कार्रवाई के बाद बिसलेरी ने अपनी सफाई में बताया कि यह मामला सितंबर 2025 में गोवा प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। कंपनी के अनुसार, उस दिन जांच के लिए लिए गए 6 सैंपल में से 5 निर्धारित मानकों पर खरे उतरे थे, जबकि एक सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से थोड़ी अधिक पाई गई। कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसने स्वतंत्र लैब में जांच कराई थी, जिसमें ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई। बिसलेरी ने कहा है कि वह इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़े: 5 रुपए की खैनी, जेल और 18 लाख का झटका

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें