Advertisement

सताने लगी गर्मी, तापमान 42 डिग्री पार

धूप के प्रचंडता ने शहरवासियों को किया पसीना-पसीना, रातें भी होने लगीं गर्म

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्मी सताने लगी है। इन दिनों दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक इसका खासा असर महसूस हो रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है और सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दरअसल, इस बार अप्रैल माह की शुरुआत में ही जिस प्रकार से मौसम असर दिखाई दे रहा है उससे संकेत हैं कि इस बार तेज गर्मी का खासा असर रहेगा। हालांकि, मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

दो माह झुलसाएगी गर्मी, पड़ेंगे लू के थपेड़े

Advertisement

जिस तरह मार्च के आखिरी दिनों और अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में गर्मी ने प्रचंड तेवर दिखाए हैं उससे पता चलता है कि अप्रैल के आने वाले दिनों और मई में गर्मी शबाब पर रहेगी। इस दौरान तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इस दौरान लू भी चलेगी। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा।

शीतल पेय पदार्थों की खपत में इजाफा

Advertisement

भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की खपत में इजाफा हुआ है। लोग लगातार ठंडा पानी, आइसक्रीम, ज्यूस, लस्सी, शिकंज, नींबू पानी, छाछ जैसी चीजों का सेवन कर रहे हैं। गन्ने की रस की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा सकती है। डॉक्टरों ने गर्मी में लोगों को लगातार पानी पीने के साथ अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें