Advertisement

हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के CM बने

JMM लीडर हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गए। उन्हें गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। समारोह में INDIA की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए। इनमें राहुल गांधी, प. बंगाल की ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव मौजूद रहे।

Advertisement

दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर समारोह स्थल ले गए। शपथ से पहले हेमंत ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है।

23 नवंबर को आए चुनावी नतीजे में JMM लीड INDIA ब्लॉक ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें JMM 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और माले की दो सीट है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें