हेरिटेज ट्रेन की इतनी डिमांड कि टिकट बनना ही बंद

9-10 अगस्त तक 2 एस में रिग्रेट की स्थिति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पातालपानी-कालाकुंड के बीच शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन लोगों द्वारा जमकर पसंद की जा रही है। लगातार दूसरे सप्ताह 2 और 3 अगस्त को ट्रेन की सीटें फुल हैं। ट्रेन में नॉन एसी (2 एस) में 9-10 अगस्त तक रिग्रेट पोजिशन आ गई। क्षेत्र के प्राकृतिक क्षेत्रों की सैर कराने वाली इस ट्रेन को घूमने-फिरने के शौकिनों ने इतना पसंद किया कि ट्रेन लगातार फुल चल रही है। इतनी ज्यादा संख्या में टिकट की बुकिंग हुई कि वेटिंग लिस्ट की सीमा पूरी हो गई। अब कोई बुकिंग नहीं हो रही है। रेलवे ने मानसून सीजन में 26 जुलाई से हर शनिवार-रविवार ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन की बुकिंग खुलते ही वेटिंग हो गई थी।
उधना-रक्सौल स्पेशल 28 सितंबर तक बढ़ाई
उज्जैन। पश्चिम रेलवे ने उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार टे्रन उधना-रक्सौल स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर तक और ट्रेन रक्सौल-उधना का परिचालन 27 सितंबर तक बढ़ाया है। रविवार को उधना से रक्सौल जाने वाली ट्रेन रवाना होती है और सोमवार रात को 11.50 बजे उज्जैन पहुंचती है। अगले दिन मंगलवार रात करीब 12 बजे यह रक्सौल पहुंचाती है। वहीं यह ट्रेन फस्र्ट एसी कम सेकंड एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं अनारक्षित सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। गाड़ी नंबर 05560 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 1 अगस्त से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
त्योहारी सीजन: ट्रेनों में दबाव बढ़ा, एक सप्ताह पहले चली तेजस फुल, पुणे की भी यही स्थिति
उज्जैन। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में दबाव बढऩे लगा है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई तेजस एक्सप्रेस में अब सीटें फुल होना शुरू हो गईं। अगस्त के पहले सप्ताह में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास तेजस एक्सप्रेस में वेटिंग है। अवंतिका एक्सप्रेस और दुरंतो पहले से ही फुल चल रही हैं। इधर, पुणे एक्सप्रेस में अगस्त में कई दिन रिग्रेट की स्थिति स्लीपर, एसी में आ गई है।
पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाना चाहिए। दुर्गा पूजा के दौरान काता के लिए दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाना है। इधर, इंदौर से पटना के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के नो बढ़ाने की मांग उठी है। रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े जगमोहन वर्मा ने कहा जुलाई तक रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इसे बढ़ाकर दिसंबर तक किया जाना चाहिए ताकि दीपावली, छठ पूजा के बाद भी परेशानी न हो।
कब क्या है स्थिति
इंदौर-पुणे एक्सप्रेस
14 अगस्त, 2 एसी में रिग्रेट।
17 अगस्त; स्लीपर और 2 एसी में रिग्रेट।
ट्रेन में अगस्त में वेटिंग
इंदौर-तेजस एक्सप्रेस
अगस्त में अधिकांश दिन की वेटिंग। ज्यादातर दिन बुकिंग फुल है।









