मारवाड़ी माली समाज का होली का आयोजन

उज्जैन। मारवाड़ी माली समाज की परंपरागत पति-पत्नी होली में 100 से ज्यादा जोड़ों ने रंग खेला। 78 वर्षीय सुरेशचंद्र भाटी और 75 वर्षीय अमृतलाल टांक ने भी पत्नी संग होली खेली।कार्यकारी अध्यक्ष मंगल कछावा ने बताया शीतला सप्तमी पर उर्दूपुरा चौराहा पर आयोजन हुआ। लकी ड्रा से जोड़ों को नकद पुरस्कार दिए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
युवा अध्यक्ष अभिषेक देवड़ा ने बताया सुबह से समाजजनों को आमंत्रित कर होली खेली गई। महिलाओं के लिए अलग से ठंडाई और रंग की व्यवस्था रही। महिला अध्यक्ष सीमा भाटी ने महिलाओं को घर-घर जाकर कार्यक्रम में बुलाया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोती भाटी ने कहा 200 साल पुरानी परंपरा में युवाओं का उत्साह दिखा।
Advertisement









