Advertisement

लव जिहाद पर एक्शन में पुलिस युवतियों को बताया कैसे रहें अलर्ट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बिछड़ौद सहित प्रदेश के अन्य शहरों में हुई लव जिहाद की घटना के बाद पुलिस ने युवतियों को अलर्ट करने का अभियान शुरू किया है जिसमें महिला अधिकारी स्कूल कॉलेज और ट्रेनिंग सेंटर में जाकर सतर्क रहने की बात कहने के साथ कैसे अलर्ट रहना है, यह भी बता रही हैं।

Advertisement

भविष्य में ऐसी घटना न हो इसलिए एसपी प्रदीप शर्मा ने 7 दिन का जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर और कोचिंग में जाकर छात्राओं को लव जिहाद से बचने के तरीके से समझा रहे हैं। शुक्रवार को देवासगेट टीआई अनिला पाराशर शासकीय कालिदास कॉलेज पहुंचीं और छात्राओं को समझाइश दी।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया बिछड़ौद में चार लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने की घटना सामने आने के बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसलिए जिले में सात दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। साथ ही इस तरह कृत्य की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रख संबंधित को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें