Advertisement

पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत बांधकर लगाई परिक्रमा, कथा भी सुनी…

सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए महिलाओं ने किया दशामाता का पूजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए महिलाओं ने सोमवार को दशा माता का व्रत रखा। सुबह से सज-धजकर महिलाओं ने पीपल के वृक्षों का पूजन किया और कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा लगाई। इसके बाद उन्होंने दशामाता की कथा भी सुनी।

दरअसल, दशा माता व्रत होली के बाद आने वाले प्रमुख व्रतों में से एक है। जिसे विशेष रूप से महिलाएं अपने परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से रखती हैं। सोमवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी पर महिलाएं सुबह से ही हाथों में थाली लेकर पूजा करने के लिए निकली।

Advertisement

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है इसलिए महिलाओं ने कच्चे सूत के १० तार के डोरे में १० गांठ लगाई और पीपल के वृक्ष पर लपेटकर इसकी पूजा की और फिर कथा भी सुनी। इस दौरान मंदिरों में जमकर भीड़ रही। पूजन के बाद वह डोरा महिलाओं ने गले में पहना। धर्मग्रंथों के अनुसार दशा माता देवी पार्वती का ही एक रूप हैं। कहते हैं जो महिलाएं सच्चे मन से पूजा करती हैं उनके घर की दशा यानी स्थिति सुधर जाती है।

Advertisement

Related Articles