गाली देने से मना किया तो शराबी ने मार दी ईंट, सिर पर आई गंभीर चोट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र की जबरन कॉलोनी में एक शराबी युवक गाली-गलौज कर रहा था। एक युवक ने मना किया तो उसने ईंट उठाकर मार दी। इसी बीच मसाले की पुडिय़ा लेने जा रहा वृद्ध भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायलों का चरक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि जबरन कॉलोनी में रहने वाला संजय पिता बबलू शराब पीने का आदी है। आए दिन वह शराब के नशे में लोगों से लड़ाई झगड़ा करता है। शराब के नशे में जोगेंद्र पिता कन्हैयालाल उम्र 35 साल को गालियां दे रहा था। जब जोगेंद्र ने गाली देने से मना किया तो उसने संजय से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच संजय की बहन टीना, विनीता, मोना और उसकी मां लल्ली भी आ गई। इन सभी ने मिल कर जोगेंद्र पर हमला कर दिया। नतीजन उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
आपसी विवाद में रास्ते से गुजर रहे वृद्ध को लगी ईंट से आई चोट
घायल जुगल किशोर ने बताया कि वह अपने घर से गरम मसाले की पुडिय़ा लेने जा रहा था उसने देखा कि जोगेंद्र और संजय का विवाद हो रहा है विवाद में ईंट-पत्थर भी चल रहे हैं। तभी एक ईंट जुगल किशोर के सिर पर आकर लगी जिससे वह भी घायल हो गया। इस मामले में नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है घायलों का उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है।









