IIT कानपुर में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार जरूरी योग्यता रखते हैं वे IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता सिविल का 1 पद, उप पंजीयक के 3 पद, कार्यकारी अभियंता सिविल का 1 पद, सहायक कार्यकारी अभियंता विद्युत का 1 पद, सहायक रजिस्ट्रार के 2 पद, सहायक परामर्शदाता के 2 पद, हॉल प्रबंधन अधिकारी का 1 पद और मेडिकल अधिकारी के 3 पद शामिल हैं। इसके अलावा कनिष्ठ अधीक्षक के 11 पद, जूनियर तकनीकी अधीक्षक के 6 पद, कनिष्ठ सहायक के 21 पद और जूनियर तकनीशियन के 28 पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं।
क्या है आवेदन की शर्तें?
भर्ती को तीन समूहों में बांटा गया है और हर समूह के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
समूह A में पद 1 से 8 तक शामिल हैं। इन पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर या ग्रेजुएशन डिग्री के साथ तय कार्य अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
समूह B में पद 9 और 10 आते हैं। इनके लिए संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा के साथ जरूरी अनुभव होना चाहिए। इस समूह के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
समूह C में पद 11 और 12 शामिल हैं। इन पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है।
कितना मिलेगा वेतन?
वेतन पद और समूह के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। समूह A में अधीक्षण अभियंता को 1,23,100 से 2,15,900 रुपये, उप पंजीयक को 78,800 से 2,09,200 रुपये, कार्यकारी अभियंता को 67,700 से 2,08,700 रुपये और सहायक स्तर के पदों जैसे AEE, AR, AC, HMO और MO को 56,100 से 1,77,500 रुपये का वेतनमान मिलेगा। समूह B के जूनियर सुपरिटेंडेंट और JTS को 35,400 से 1,12,400 रुपये और समूह C के जूनियर असिस्टेंट तथा जूनियर टेक्नीशियन को 21,700 से 69,100 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।









