Popup Image
Advertisement

IND vs ENG ODI Series 2026: लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

IND vs ENG ODI Series: खत्म होने वाला है इंतजार! 14 जुलाई से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें पूरा शेड्यूल

IND vs ENG ODI Series 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

विराट कोहली फिटनेस कारणों से पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में आईपीएल 2026 के बाद यह उनकी पहली वनडे वापसी होगी।

Advertisement

IND vs ENG ODI Series 2026 Schedule

मैच तारीख समय (IST) स्थान मैदान
पहला वनडे 14 जुलाई 3:30 PM बर्मिंघम एजबेस्टन
दूसरा वनडे 16 जुलाई 5:30 PM कार्डिफ सोफिया गार्डन्स
तीसरा वनडे 19 जुलाई 3:30 PM लंदन लॉर्ड्स

एजबेस्टन में विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने एजबेस्टन में अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले हैं।

  • मैच: 7
  • रन: 335
  • औसत: 111.67
  • स्ट्राइक रेट: 107.03
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 96*
  • अर्धशतक: 3

एजबेस्टन में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड एजबेस्टन में और भी शानदार रहा है।

Advertisement
  • मैच: 6
  • रन: 447
  • औसत: 89.40
  • स्ट्राइक रेट: 90.30
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 123*
  • शतक: 3
  • अर्धशतक: 1

पहले वनडे में सभी की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी पर रहेंगी।

भारत की संभावित टीम

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • श्रेयस अय्यर
  • केएल राहुल
  • ईशान किशन
  • वाशिंगटन सुंदर
  • अक्षर पटेल
  • कुलदीप यादव
  • जसप्रीत बुमराह
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • गुरनूर बरार
  • शिवम दुबे

इंग्लैंड की टीम

  • हैरी ब्रूक
  • बेन डकेट
  • जो रूट
  • जैकब बेथेल
  • विल जैक्स
  • जोस बटलर
  • जोफ्रा आर्चर
  • सैम करन
  • आदिल रशीद
  • गस एटकिंसन
  • साकिब महमूद
  • टॉम बंटन
  • रेहान अहमद
  • जेम्स कोल्स
  • जोश टंग
  • लियाम डॉसन

फैंस को किस बात का इंतजार?

टी20 सीरीज के बाद वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों से टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत और बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें