Advertisement

रूस को पेट्रोल बेचने वाला प्रमुख देश बना भारत

नईदिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की रिफाइनरियों में ईंधन उत्पादन प्रभावित हुआ है। ऐसे में भारत रूस को पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली ऊर्जा विश्लेषक कंपनी वॉर्टेक्सा के अनुसार, रूस का अगस्त में समुद्री रास्ते से पेट्रोल आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement

इस माह में रूस का समुद्री पेट्रोल आयात करीब 1.25 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जो पूरे महीने में लगभग 4.7 लाख टन के बराबर है। रूस की रिफाइनरियों पर लगातार हो रहे ड्रोन हमलों ने उसकी घरेलू ईंधन उत्पादन क्षमता को काफी प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों ने दो महीनों में रूस को 10 लाख बैरल पेट्रोल भेजा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें