भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए। टीम की खिलाड़ी भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती के दर्शन किए और बाद में पूृजन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थीं। इनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रितिका रावल, हरलीन देओल, श्री चरणी, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, क्रांति गौर और राधा यादव शामिल थीं। सभी खिलाडिय़ों ने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। और वुमेन्स आईसीसी वल्र्ड कप में विजय की प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति के उपप्रशासक एसएन सोनी ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया।
Advertisement









