Advertisement

इंदौर:भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार,नेपाल भागने की फिराक में थे

इंदौर। महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपित आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।जानकारी के मुताबिक ये तीनों भावना को अस्पताल में छोड़कर भोपाल चले गए थे।

वहां से निजी वाहन कर हिमाचल के कसोल चले गए। ये नेपाल भागने की फिराक में थे।आरोपित की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया।

Advertisement

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था।पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी।एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें