इंदौर: भाजपा नेता की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद भोपाल जाकर छुप गए थे, मंडीदीप से पकड़ा पुलिस ने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवा यात्रा नहीं निकालने देना चाहते थे आरोपी

अक्षरविश्व न्यूज . इंदौर:इंदौर के एमजी रोड थाना इलाके में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भोपाल के नजदीक मंडीदीप से दोनों को पकड़ा है। वे यहां आरोपी अर्जुन के रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे। पुलिस उनसे पिस्टल जब्त करने का इंतजार कर रही है। दोपहर तक आरोपियों को इंदौर लाने की तैयारी है।

मोनू की हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई

मोनू की हत्या के पीछे इलाके में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है। पुलिस का मानना है कि मोनू की हत्या करने वाले पीयूष और अर्जुन के साथ इस हत्याकांड में पर्दे के पीछे से भी भाजपा का एक नेता ही है। वह मोनू के भाजपा में बढ़ते कद को देखकर टसल रख रहा था। इस हत्याकांड के पहले से ही वह नेता इंदौर से बाहर चला गया है। दोनों आरोपियों के साथ इस भाजपा नेता को भी डर था कि मोनू को नहीं मारा तो वह हमें मार देगा।

मोनू की कॉल डिटेल से आरोपी पकड़ाएं

पुलिस ने मोनू की कॉल डिटेल की सर्चिंग शुरू की थी। दोनों की आखिरी लोकेशन भोपाल के मंडीदीप के आसपास मिली थी। इंदौर-भोपाल रोड के टोल नाके पर दोनों बाइक से जाते दिखाई दिए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों की घेराबंदी कर दी थी। पुलिस रविवार शाम निकाली जाने वाली भगवा यात्रा वाले एंगल पर भी जांच कर रही है। यह यात्रा मोनू कल्याणे निकालने वाला था।

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई थी मोनू की हत्या

दरअसल शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। इधर हत्यारों को डर था कि मोनू भी उन लोगों की हत्या की तैयारी कर रहा है। इसके पहले पूरी प्लानिंग कर मोनू की ही हत्या कर दी।

Related Articles