Advertisement

इंदौर: Diljit Dosanjh ने 56 दुकान पर खाए पोहे-जलेबी

इंदौर। इंदौर में रविवार सुबह एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ 56 दुकान पहुंचे। यहां पोहा और जलेबी का लुत्फ उठाया। इस दौरान फैंस का हुजूम लग गया। दिलजीत ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने सुबह साइकिल चलाने और सेहत बनाने का संदेश दिया। साइकिल चला रही महिला को शो में आने का निमंत्रण भी दिया।

Advertisement

दिलजीत का बाइपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर शाम में कंसर्ट होने वाला है। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। दोपहर 12 बजे से भारी गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। पास वाली गाड़ियों को ही वीआईपी गेट तक जाने दिया जाएगा। कई रूट डायवर्ट रहेंगे।

दिलजीत शनिवार शाम को इंदौर पहुंचे थे। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधा होटल रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे फैंस का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें