Advertisement

तीन बत्ती चौराहे पर बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर पिता-पुत्र को पीटा

बड़े बेटे से व्यापार के रुपए लेने कार से आए थे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। तीन बत्ती चौराहा पर हेल्थकेयर आयटम दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति और उसके बेटे के साथ इंदौर से आए दो युवकों ने पिस्टल अड़ाकर मारपीट की। दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलखधाम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक पुरुषार्थी पिता जीवनलाल पुरुषार्थी की तीन बत्ती चौराहा पर हेल्थ केयर आयटम की दुकान है। उन्होंने बताया कि शाम 4-5 बजे के बीच वह अपने छोटे बेटे सुयश के साथ दुकान पर बैठे थे तभी प्रशांत चौरसिया और उसका कजीन पंकज चौरसिया निवासी इंदौर यहां पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने पिस्टल दिखाकर धमकाया और बोले तुम्हारे बेटे यश से व्यापार के रुपए लेना हैं। उसे यहां बुलाओ। मैं बेटे को कॉल कर रहा था तभी पंकज और प्रशांत ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए छोटे बेटे यश को भी सरिये से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर कार से चले गए।

गाड़ी नहीं हटाने पर पिता-पुत्र की पिटाई

Advertisement

इधर हरिफाटक निवासी शाकीब पिता सरफराज के साथ जावेद उर्फ राजू, अनस उर्फ चिमटा, राजा बिरयानी, शाहबुद्दीन, जुनैद नागौरी ने मिलकर मारपीट की। बीच बचाव करने आए पिता सरफराज पर भी सरिये और ईंट से हमला किया। शाकीब ने बताया राजू के घर शादी है। उसके यहां आए लोगों ने ग्रीन पार्क स्थित दुकान के सामने अपने वाहन खड़े किए थे। वाहन हटाने का कहा तो सभी ने हमला कर दिया।

Related Articles

Write a review