Advertisement

IPL 2024:राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने मौजूदा सीजन के 9वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराया।

Advertisement

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी।

राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 45 बॉल पर 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 और ध्रुव जुरेल ने 20 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 49 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 28 रन बनाए। राजस्थान के युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें