IPL 2024:CSK ने Gujarat Titans को 63 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 206 रन बनाए थे।

Advertisement
जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। सीएसके का अगला मैच 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से विशाखापत्तनम में है। वहीं, गुजरात का अगला मैच 31 मार्च को ही सनराइजर्स हैदराबाद से अहमदाबाद में है।
Advertisement









