Advertisement

रुद्रसागर पर बना सम्राट अशोक सेतु कब शुरू होगा, पता नहीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए रुद्रसागर पर बना सम्राट अशोक सेतु बनकर तैयार है, सीएम 15 फरवरी को इसका लोकार्पण भी कर चुके हैं, बावजूद इसके दो माह से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया है। यह कब से चालू होगा, इस संबंध में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

Advertisement

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रुद्रसागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए 25 करोड़ रुपए से यह ब्रिज बनाया गया है। उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से चारधाम से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी लेकिन अब तक इसे खोला नहीं गया है।

तब कहा था पहले ‘सम्राट अशोक सेतु’ लिखा जाएगा

Advertisement

तत्कालीन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आखिरी बार मार्च में इसका निरीक्षण किया था और कहा था कि इस पर सम्राट अशोक सेतु नाम लिखा जाएगा, इसके बाद इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा लेकिन उस बात को एक माह से ज्यादा वक्त बीत चुका है और इस दौरान उनका तबादला भी हो गया लेकिन अब तक ब्रिज की शुरुआत नहीं हो सकी है। हालांकि, नवागत कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार रात को इसका निरीक्षण कियाा था। उन्होंने कुछ सुरक्षा कार्य और सफाई होने के बाद कुछ दिनों में इसे चालू करने की बात कही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें