जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर की पिता ने गोली मारकर की हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 साल की जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन के मुताबिक पिता ने टेनिस एकेडमी खोलने के लिए सवा करोड़ रुपए दिए थे। एक महीने बाद ही उन्होंने एकेडमी बंद करने के लिए बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
घटना गुरुवार की है। परिजन के मुताबिक 15 दिन से घर में क्लेश था। बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थीं, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता दीपक यादव को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है।
आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। लेकिन, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। हालांकि, पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेस-2 में सामने आया।









